प्रांतीय वॉच

भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि परिवार के द्वारा 26 वर्ष पूर्ण स्थापना दिवस  मनाया

Share this

कमलेश रजक/अर्जुनी। अंचल के समीपस्थ ग्राम बिटकुली में मंगलवार 5  जनवरी भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि परिवार के द्वारा आयुर्वेद स्वदेशी वैदिक संस्कृति की निष्काम सेवा साधना एवं संघर्ष के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर ब्लॉक,ग्राम स्तर पर मनाया व स्थापना दिवस को रंगोली बनाकर शुभकामनाएं दी गई।इसमें भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि ,युवा भारत ,पतंजलि किसान समिति, योग प्रचारक प्रकल्प समितियों ने मनाये।जिलाध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास हेमंत टिकरिहा के मार्गदर्शन में पतंजलि योग शिक्षिका राखी बघेल राजेश्वरी बघेल विगत तीन वर्षों से नि: शुल्क योगाभ्यास का प्रशिक्षण दे रही है। जो निरंतर जारी है। वही इस अवसर पर योग प्रचारक दीपक कुमार कुमार वर्मा ने कहा उद्देश्य यह है कि हम योग को नए तरीके से आम लोगों के बीच रखना चाहते हैं, जिससे योग दिनचर्या का हिस्सा बन जाए और स्वस्थ्य समाज की स्थापना हो। कोई भी व्यक्ति किसी भी बीमारी की चपेट में न आए। योग से ही जीवन का निर्माण सहज संभव है, जिससे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए योग की समझ आवश्यक है, जिसके लिए निःशुल्क योगाभ्यास गांवों में चल रहा हैं। योग से जहां रोगों का नाश होता है और व्यक्ति रोग से बचता है। वहीं रोग होने पर शरीर से संपूर्ण रोग का नाश भी योग से ही संभव है। योग आयुर्वेद एक ऐसा माध्यम है, जिसका दवाओं की तरह किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है। वरिष्ठजनों को दान के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो गरीब लोग हैं, उनकी मदद हर सक्षम लोगों को करनी चाहिए। दान के महत्व पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। वर्मा ने बताया कि पूरे छग में यह जागरूकता के लिए अपने-अपने घरों में आयोजित की गई है। प्रयास है कि दूर दराज के गांव तक योग का संदेश पहुंची और समाज का आखरी व्यक्ति भी योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहे और स्वस्थ्य समाज के लिए योग आयुर्वेद के प्रति जागरूकता अभियान में सहभागी बने।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *