नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने आज यहां कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा के संबंध में बैठक ली और अधिकारियों को समय-सीमा के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी विभाग प्राप्त शिकायतों का रिकार्ड तैयार करते हुए सूचीबद्ध करें और उनका सकारात्मक निराकरण करें। शिकायतों के लिए ईमेल तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि समय सीमा के प्रकरणों के साथ समाचार पत्रो में छपी शिकायतों का भी समय से निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय सीमा एवं दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव, वन मंडलाधिकारी श्री खंूटे सहित राजस्व अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि सीएम जन चौपाल, पीजी पोर्टल, जनशिकायत कलेक्टर जन चौपाल के अलावा जन प्रतिनिधियों के प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर बिंदूवार निराकरण करें। इस दौरान कोरोना से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक भी हूई। बैठक में कलेक्टर ने अब तक कोरोना के संबंध मे अब तक किये गये परीक्षण की भी जानकारी ली। बताया गया कि अब तक जिले में 30 हजार 366 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 1 हजार 901 पॉजिटिव पाया गया। 1 हजार 895 डिस्चार्ज हूए वहीं 4 एक्टीव प्रकरण है। मुख्य चिक्तिसा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड के इलाज के लिए 750 बिस्तरों की व्यवस्था है। इसके अलावा होम आईसोलेसन के मरीजो के चिक्तिसों के द्वारा टेलीफोन एवं मोबाईल से सलाह दी जाती है। समय-सीमा की बैठक दौरान कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने कोविड टीकाकरण की भी जानकारी ली। इस संबंध में बताया गया कि जिलेे में कोविड टीकाकरण के लिए 11 सेन्टर बनाये गये है। इसमें 3 विशेष कक्ष होंगे जहां टीकाकरण और ऑबजरवेशन की भी व्यवस्था होगी। वेक्सीनेशन सेन्टर पर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था होगी। यह भी जानकारी दी गई प्रारंभिक चरण में फ्रंटलाईन वर्कर जिसमें स्वास्थ कर्मी, मितानीन, डॉक्टर, नर्स आदि शामिल है की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा भण्डारण आदि की भी व्यवस्था कर ली गई है।
समय-सीमा के प्रकरणों सहित शिकायतों का गंभीरता से सकारात्मक निराकरण करें: कलेक्टर

