प्रांतीय वॉच

जिले के 126 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी सुचारू रूप से जारी, नियमित रूप से हो रहा धान का उठाव

Share this

सन्नी खान/ बालोद : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के कुल 126 धान उपार्जन केन्द्रों में कलेक्टर  जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों और धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में निर्धारित मानक के अनुरूप धान खरीदी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु कुल 01 लाख 30 हजार 884 किसानों का पंजीयन किया गया है। अब तक 88 हजार 268 किसानों द्वारा अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर लिए हैं। जिले में अब तक 03 लाख 44 हजार 960.96 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले के अरवा मिलर्स का शतप्रतिशत पंजीयन कर लिया गया है तथा उनके द्वारा 59 हजार 740 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कराकर 49 हजार 604 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। जिले के संग्रहण केन्द्र हेतु जारी परिवहन आदेश 64 हजार 751 मीट्रिक टन में से 36 हजार 177 मीट्रिक धान का उठाव किया गया है। इस प्रकार जिले के उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान में से कुल 85 हजार 781 मीट्रिक टन धान का उठाव हो गया है। उठाव किए गए धान का अनुपातिक चॉवल 09 हजार 907 मीट्रिक टन नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक धान खरीदी हेतु नया बारदाना 04 लाख, 40 हजार 212 नग (880 गठान) एवं पुराना बारदाना 04 लाख 61 हजार 961 नग (930 गठान) कुल 09 लाख 02 हजार 173 नग (1804 गठान) उपयोग हेतु शेष है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संपादित हो रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *