प्रांतीय वॉच

जनप्रतिनिधियों ने ग्राम जयपुर( ख) के 312 हितग्राहियों को राशन कार्ड  किया गया वितरण वितरण

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर।  लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर(ख ) में  दिन सोमवार को   मुख्य अतिथि रणविजय सिंह देव के उपस्थिति में ग्राम पंचायत जयपुर (ख ) 312  हितग्राहियों को निशुल्क राशन कार्ड का वितरण किया गया  मुख्य अतिथि रणविजय सिंह देव ने कहा कि  हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताना है तथा गांव के सभी  लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ  हितग्राहियों तक पहुंचाना है  छत्तीसगढ़ राज्य सरकार  गांव के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है  और जो आपके पास राशन कार्ड मिल रहा है इससे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेना है तथा उक्त बातें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कहा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पूर्व जनपद सदस्य धर्मेंद्र कुमार झारिया, जिला महामंत्री जगरोपन यादव, मुकेश सिंह, सरपंच  नरपतिया सिंह  , सरपंच प्रतिनिधि जयसवाल उइका,  उपसरपंच अलकस पैकरा, एवं पंच तथा नागरिक गण उपस्थित रहे|
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *