कोलकाता : चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। ममता सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा मंजूर कर लिया है.लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल सरकार में खेल मंत्री थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, अभी वो तृणमूल कांग्रेस से ही विधायक हैं. सूत्रों की मानें, तो लक्ष्मी रतन शुक्ला राजनीति से ही अलग होना चाहते हैं. उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद के अलावा हावड़ा के टीएमसी जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया.लक्ष्मी रतन शुक्ला भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं.
पूर्व क्रिकेटर ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा……ममता बनर्जी को लगा एक और झटका… खेल एवं युवा कल्याण मंत्री थे

