संजय महिलांग/ नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने नवागढ़ विधानसभा के महावीर ध्रुव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्ति को घोषणा की। उल्लेखनीय है कि यह उनकी लगातार दूसरी बार इस पद पर नियुक्ति है। घोषणा होते ही महावीर ध्रुव भाजपा जिला महामंत्री दीवान से भेंट करने उनके निवास पहुँचे। जहाँ दीवान ने ध्रुव को भाजपा का गमछा पहनाकर बधाई दी। नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए ध्रुव ने कहा कि पार्टी ने पुनः उनपर विश्वास जताया है वे पूरे लगन भाजपा के लिए काम करेंगे। इस दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, तनु दीवान आदि ने भी बधाई दिया।
लगातार दूसरी बार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बने महावीर
