रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन ने आज जिला और संभाग प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी ने एक बयान में कहा है कि संगठन मोर्चा और प्रकोष्ठ की नियुक्तियां लगभग पूरी हो गई है। बची नियुक्तियां भी जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश दौरे का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी और किसानों के मुद्दों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। 28 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का ऑर्डर दिया था। लेकिन अब तक सरकार इसकी आपूर्ति नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिले 9000 करोड़ का हिसाब प्रदेश सरकार दे है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जाने से पहले इसका हिसाब बताएं। उन्होंने बारदाने की जिम्मेदारी को पूरी तरह राज्य सरकार का बताया। सरकार धान खरीदी में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान खरीदी केंद्र पर प्रति बोरा 8 से 10 किल्रो वजन कम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार किसानों से प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदे।
बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने छग सरकार पर साधा जमकर निशाना, भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद बोलीं- पहले केंद्र से मिले 9000 करोड़ की राशि का हिसाब दे छत्तीसगढ़ सरकार, छग में किसानों के पक्ष में नहीं है कांग्रेस

