सोनू सेन/ साजा। दिनांक 30.12.2020 प्रति संवाददाता छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर ब्लॉक सचिव संघ साजा अपने 1 सूत्री मांग शासकीय करण को लेकर दिनांक 26.12 .2020 से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल पर पांचवे दिन रहा मुख्यमंत्री से सचिवों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं । जब तक मांग पूर्ण नहीं हो जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा आंदोलन स्थल पर प्रमुख रूप से ब्लॉक संयोजक श्री टीकम चंद वर्मा उपाध्यक्ष नील कमल ,साहू नमिता लहरी, राम किशन साहू, कुंवर सिंह ठाकुर, सुखदास मल्होत्रा ,शंभू साहू, भोला राम पटेल ,जगतारण कौशल , प्रेमकुमार पटेल, फागू राम साहू ,नानू राम साहू ,द्वरिका साहू, गैदलाल ढीमर ,दिनेश साहू, अर्जुन लाल सिन्हा ,राजकुमार पटेल ,तिलक साहू ,पुरुषोत्तम, मेनका वर्मा, दुर्गा एवं समस्त सचिव गण उपस्थित रहे।आंदोलन स्थल में ही साजा ब्लॉक के समस्त रोजगार सहायक अपने मांग ग्रेड पे वेतन एवं नियमितीकरण हेतु अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष माधव मानिकपुरी उपाध्यक्ष नीलम जांगड़े ,थानू राम साहू ,नंदू ठाकुर ,गंगदेव ,शैलेश, रेखा वर्मा ,सरिता साहू ,रागिनी राजपूत ,विनोद ठाकुर, लव कुश एवं समस्त रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
ब्लॉक सचिव संघ साजा का 1 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल

