रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार देवेन्द्र नगर स्थित मुक्तिधाम में हुआ। स्वर्गीय अशोक सिंह की अंतिम यात्रा शंकर नगर से निकली थी। स्वर्गीय अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को डॉ. रमन सिंह समेत कई नेताओं ने कांधा दिया। अशोक सिंह के बड़े बेटे साहिल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अशोक सिंह 67 साल के थे जो बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे। कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। अंतिम संस्कार में
पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई अशोक सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

