प्रांतीय वॉच

स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सराहनीय पहल

Share this
  • कलेक्टर श्री चंदन कुमार के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पांडे के दिशा निर्देश में गरीब , बेसहारा महिला एवं पुरुषों को पुराने बाजार में स्थित अस्थाई निवास में पहुंच कर कंबल और बिस्किट वितरित किया गया
  • कांकेर शहर में मुख्य चौक चौराहों पर अलाव जलाया एवं गरीब बेसहारा को कंबल वितरित किया गया

अक्कू रिजवी/ कांकेर। भारत स्काउट एवं गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रुप से कांकेर शहर मे माननीय कलेक्टर श्री चंदन कुमार के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पांडे के दिशा निर्देश में गरीब बेसहारा महिला एवं पुरुषों को पुराने बाजार में स्थित अस्थाई निवास में पहुंच कर कंबल और बिस्किट वितरित किया गया । साथ ही कांकेर शहर के मुख्य सड़क चौराहों नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, हमाल तिराहा, स्टेट बैंक के समक्ष, घड़ी चौक एवं कॉलेज के हॉस्पिटल पास अत्यधिक ठंड को देखते हुए अलाव जला कर ठंड से राहत देने के लिए सराहनीय जागरूकता का कार्य किया कंबल का दान श्रीमती श्लेषा निषाद ने किया इस अवसर पर स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के डा.डी.एल.पटेल कार्यक्रम समन्वयक बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर , वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त , डा. जय सिंह , कार्यक्रम अधिकारी पीजी कॉलेज कांकेर, अभिमन्यु कुमार जिला सचिव आबिद खान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना , विवेक दास मानिकपुरी जिला प्रशिक्षण आयुक्त , आरपी नेताम बेसिक कमिश्नर स्काउट ,  प्रदीप कुलदीप रोवर लीडर ,धार्मिक मरकाम एडवांस स्काउट मास्टर, गोपीनाथ मरकाम एडवांस स्काउट मास्टर, प्रदुमन श्रीवास एच. डब्ल्यू बी स्काउट मास्टर, सुरेश डडसेना श्री कमल यदु उपस्थित थे । उक्त जानकारी वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने दी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *