प्रांतीय वॉच

एमएलए टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शकुंतला साहू ने किया शुभारंभ

Share this
कमलेश रजक/ मुंडा : शनिवार को ग्राम पंचायत धाराशिव में मुस्कान क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित एमएलए टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ  संसदीय सचिव छ. ग. शासन  एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उनके साथ ग्राम पंचायत के सरपंच बंशी लाल चेलक उपस्थित रहे। सुश्री शकुंतला साहू ने इस अवसर पर प्रथम मैच गुमा व बरदा के बीच सिक्का उछालकर टॉस कराया  जिसमे बरदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।सुश्री साहू ने स्वयं बैटिंग कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा खेल भावना से खेलने की नसीहत दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम 50 हज़ार व ट्रॉफी, द्वितीय 25 हज़ार व ट्रॉफी तथा तृतीय 11 हज़ार व ट्रॉफी है जबकि मैन ऑफ द सिरीज़ रेंजर सायकल रखा गया है। इस अवसर पर मुस्कान क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी किरण यादव, अश्वनी, अमितेश, दीनदयाल, भरत, छवि, लुकेश्वर, दुर्गेश, अनिल , नंदराम, महेंद्र, बुधारू, सूर्यकांत, जितेश, मोनू, फलित के साथ साथ बरदा, गुमा, कौड़िया, सरखोर, पीपरछेड़ी, कैलाशगढ़ ठाकुरदिया की टीमें उपस्थित रही।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *