रायपुर वॉच

रायपुर : शरारती तत्वों का आतंक, घर के बाहर खड़ी बाइक को किया आग के हवाले

Share this

रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में घूम रहे शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी यामहा बाइक को आग लगा कर फूंक दिया। बाइक मालिक ने किसी तरह आग बुझाई पर तब तक बाइक पूरी तरह से राख हो चुकी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने बीती रात 3 बजे वारदात को अंजाम दिया है. वहीं आज मंदिर हसौद स्थित CRPF कैंप के पास युवक की हत्या कर दी गई है। दिन के 12 से 1 बजे के बीच इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से टंगिया और सब्बल मिले हैं। दिन दहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीन विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *