रायपुर वॉच

जमीन विवाद : युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share this

रायपुर। मंदिर हसौद के बहनाकाड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक की दोनों की जमीन पास में लगी थी. इसी जमीन को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था. आज तैश में आकर उसने सब्बल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ कैम्प के आगे चंदखुरी रोड में 35 वर्षीय प्रभात चौधरी की हत्या की गई है. शत्रुघन कोशले नाम के आरोपी ने सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है. मृतक प्रभात मंदिर हसौद का रहने वाला था. इसका सीआरपीएफ कैम्प के पास विक्की नाम से एक होटल है. यह मूलत: बिहार का रहने वाला है. 20 सालों से मंदिर हसौद में ही रह रहा था. घटनास्थल के पास आरोपी और मृतक का जमीन है. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था. आज फिर इसे लेकर इनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शत्रुघन ने उसकी हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *