प्रांतीय वॉच

जिले के  भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री  के किसानों से संवाद कार्यक्रम देखा

Share this
  • सुशासन दिवस के रूप में अटल जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए
आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला बलरामपुर-रा.गंज में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उध्देश्वरी पैंकरा के   मुख्य आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के  अध्यक्षता में युगपुरुष श्रध्देय  अटल बिहारी वाजपेई  का जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर उनके छायाचित्र पर सभी जिला पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व किसान भाइयों ने पुष्पांजली अर्पित कर नमन करते हुए  प्रधानमंत्री  के किसानों से संवाद कार्यक्रम देखा,प्रदेश स्तर से प्राप्त निर्देशों‌ पर जिले के सभी मंडलों और बूथ पर भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से इस कार्यक्रम को देखा और अटल  जी के  जन्म दिवस भी मनाया,इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  कृष्णा गुप्ता ,कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल ,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दुबे , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  टुन्नू सिंह ,जिला कार्यालय प्रभारी गौतम सिंह,सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता ,जिला सह मीडिया प्रभारी दिवाकर मुखर्जी,मंडल महामंत्री दिलीप सोनी ,मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सिंह , निर्मल सिंह ,मनीष सिंह, जितेंद्र गुप्ता,बिट्टू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *