प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आव्हान पर केशकाल राजस्व पटवारी संघ भी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं बारहवें दिन भी पटवारी संघ के सभी पटवारी केशकाल के रावणभाठा मैदान में रोजाना प्रदर्शन कर रहे है। पटवारियों द्वारा रखी गयी मांगों में मुख्य रूप से भुइयां की समस्या, वेतन विसंगति, संसाधन व पदोन्नति जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं, लेकिन पांच दिनों के बाद भी सरकार की ओर से पटवारी संघ की मांगों को लेकर किसी प्रकार की सकारात्मक पहल होती नजर नही आ रही है। जिसके कारण आज भी पटवारी लोग हड़ताल जारी रखे हैं ।
यह है इनकी प्रमुख मांगे
- ● राजस्व सर्वेक्षण किया जाए,
- ● भुइयां की समस्या दूर करते हुए संसाधन की मांग
- ● वरिष्ठता के आधार पर जिनकी उम्र 45 वर्ष या सेवाकाल 20 वर्ष से अधिक हो चुका हो ऐसे पटवारियों को राजस्व निरीक्षक पद पर सीधी पदोन्नत किया जाए, राजस्व निरीक्षकों के कुल पदों का 50% पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत किया जाए।
- ● शासन से स्पष्ट निर्देश जारी हो जब तक विभागीय जांच पूर्ण ना हो जाए तब तक किसी भी पटवारी पर प्रारंभिक एफआइआर दर्ज ना हो,
- ● महंगाई को देखते हुए फिक्स टी ₹1000 प्रतिमाह किया जाए,
- ● स्टेशनरी भत्ता ₹1000 प्रतिमाह किया जाए और इससे प्रतिवर्ष बढ़ाया जाए साथ ही पटवारियों को अपनी कार्य संपादन करने के लिए कार्यालय के लिए किराए का भुगतान हो
- ● नक्सल प्रभावित जिलों में पटवारियों को भी नक्सल भत्ता प्रदान किया जाए
- ● मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो
- ● अतिरिक्त हलके के प्रभार के लिए पटवारियों के मूल वेतन का 50% राशि भत्ता दिया जाए
- ● वेतन विसंगति दर किया जाए
इस सभी विषय पर राजस्व पटवारी संघ कोंडागांव के जिला उपाध्यक्ष दिलीप नेताम ने बताया कि पूरे प्रदेश में राजस्व पटवारी संघ के द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें से सबसे प्रमुख मांग राजस्व सर्वेक्षण की समस्या है, साथ ही भुइयां की समस्या समेत कुल 9 सूत्रीय मांग है जिनके लिए हमने 1 दिसंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सभी पटवारी काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे थे। इसके बाद भी मांग पूरा नहीं होने पर 14 दिसंबर से केशकाल के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं, और जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान रावणभाठा मैदान में केशकाल राजस्व पटवारी संघ के सभी पटवारी मौजूद रहे।

