प्रांतीय वॉच

माकड़ी ढ़ाबा  के पास यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट, गाड़ियों के कागज तथा मास्क ना होने पर कार्यवाही

Share this
  • चालानी कार्रवाई में रोशन कौशिक की पूरी टीम रही मौजूद

अक्कू रिजवी/ कांकेर। हेलमेट तथा मास्क के विषय में कांकेर यातायात पुलिस आज अचानक दोपहर बाद सक्रिय हो उठी और माकड़ी चौक में यातायात टीम ने अपना चेक पोस्ट स्थापित कर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों तथा अन्य वाहनों को भी चेक करना शुरू कर दिया, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने वालों तथा मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों पर यातायात पुलिस द्वारा जुर्माना लगाकर भविष्य के लिए चेतावनी दे दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर फाइन डबल भी हो सकता है इन पंक्तियों के लिखे जाने तक लगभग दो दर्जन लोगों पर कार्यवाही की जा चुकी है तथा नाबालिग चालकों को चेतावनी भी दी जा चुकी है। यह समस्त कार्यवाही उत्तर बस्तर कांकेर जिला पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे साहब के मार्गदर्शन में एवं यातायात पुलिस प्रभारी रोशन कौशिक साहब के कुशल नेतृत्व में कांकेर की यातायात पुलिस द्वारा लगातार जारी है। आशा की जाती है कि कांकेर की आम जनता हमेशा की तरह यातायात पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव पर ध्यान देगी और यातायात के अन्य नियमों के अलावा हेलमेट तथा मास्क के उपयोग पर भी ध्यान देगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *