जानिसार अख्तर/ लखनपुर। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी में 30 वर्षीय विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलदगी निवासी करण सिंह पिता सिंग साय उम्र 30 वर्ष जाति गोंड जो पिछले एक वर्ष से दिमागी हालत खराब थी 22 व 23 दिसंबर की दरमियानी रात घर की परछी के कंडी में लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम करा कर परिजनों को सौंपा गया लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

