प्रांतीय वॉच

पटवारी संघ के हड़ताल को समर्थन देने पहुचें भाजपा जिलाध्यक्ष हुॅगाराम मरकाम

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : दिनांक 14-12-2020 से राजस्व पटवारी संघ द्वारा जिला स्तरीय/प्रांत के आहवान पर पटवारीयो के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।पटवारी संघ के हड़ताल को आज भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा का भी समर्थन मिला।नव सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा हैं जिसमें वेतन विसंगति दुर किया जाना, वरिष्ठता के आधार पर पद्दोनती , नक्सली भत्ता, फिक्स टी ए, स्टेशनरि टी ए, आदि मांगो को लेकर धरना दिया जारहा है।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष हुॅगाराम मरकाम व उनके साथ प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य धनीराम बारसे भाजपा जिला उपाध्याक्ष विश्वराज सिंह चौहान भाजपा जिला मंत्रि सँजय शोढी डमरू राम नाग जनपद उपाध्यक्ष सुकमा झिरमपाल उपसरपंच सोमरु राम नाग सूनील ठाकुर खेमलाल सिन्हा व कई भाजपा कार्यकर्ता ने राजस्व पटवारी संघ द्वारा किये धरना प्रदर्शन को जायज ठहराते हुवे समर्थन किया भाजपा जिलाध्यक्ष हुॅगाराम मरकाम ने कह की राजस्व पटवारीयो के ही द्वारा अतीसवेन्दनशील क्षेत्र में जाके कार्य किया जाता हैं कई बार उनके साथ मारपीट जेसी घटनाएँ होती हैं फ़िर भी लगातार जनता के हित में ईन पटवारीयो के द्वारा ग्रामीणों का मदद हर परिस्थितियों मे किया जाता हैं इसलिये भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा द्वारा उनके धरने को जायज ठहराते हुवे उनका समर्थन करते हैं व शाशन से जल्द से जल्द पटवारीयो की जायज मांगो को मानने की अपील करते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *