रायपुर। म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उ.प्र. के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्यों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त किया एवं श्री वोरा के अवसान को छत्तीसगढ सहित पूरे राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति बताया। मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेष के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं पार्षद सूर्यकांत राठौड, समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों, एल्डरमेनों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि दी है एवं दिवंगत आत्मा के परिवारजनों, इष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेष्वर से प्रार्थना की है। महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित जोन अध्यक्षों, पार्षदों, एल्डरमेनों ने वर्ष 1967 को दुर्ग नगर पालिक निगम से पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन प्रारंभ करने वाले मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेष के पूर्व राज्यपाल श्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक अवसान को ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेष बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये एक अपूरणीय क्षति निरूपित किया है। महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित जोन अध्यक्षों, पार्षदों, एल्डरमेनों ने कहा कि श्री मोतीलाल वोरा का नाम सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा।
कांग्रेस के गिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के निधन, रायपुर नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

