प्रांतीय वॉच

सरगुजा कलेक्टर के निर्देशानुसार मनाया गया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम l

Share this

लखनपुर ब्यूरो l  जिला सरगुजा के कलेक्टर संजीव झा के निर्देशन और समाज कल्याण विभाग सरगुजा के उपसंचालक श्री डी के राय के मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर सरगुजा द्वारा 18 दिसम्बर को गुरूघासीदास जी के जंयती के अवसर पर जमगला मे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ।ईस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुरू घासीदास जी की 264 जंयती है मनखे मनखे एक समान का विचार गुरू घासीदास जी ने पुरे विश्व को दिया।आज पुरे छत्तीसगढ़ मे नशा मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है नशे से पुरे छत्तीसगढ़ मे अनेक अपराध हो रहे है,हमारे सरगुजा जिला मे जो भी अपराध हो रहा है उसका संबंध नशा से ही होता है।छत्तीसगढ़ सरकार नशा बिरोधी कार्यक्रमो का संचालन कर रही है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम को अवश्य ही सामिल करे जिससे कि आने वाले बच्चों को नशे के दुष्परिणाम के बारे मे सुरु से ही जानकारी मिल सके ।नशा से सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर ही पढता है। अगर महिलाएं यह ठान ले कि हमारे आस पास नशे का सामान नही बिक्री करने देगें तो नशा अपने आप ही समाप्त हो जायेगा।ईस अवसर पर दिलसाय मरपच्ची ने सरगुजिहा गाने के माध्यम से नशे से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे मे जानकारी देते हूए नशा छोडने कि अपील किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवव्रत पावले संकुल समन्वयक के कहा कि हमे अपने आस पास से ही नशे को त्यागना होगा ,नशे से अनेक बीमारिया हो रही और हमारा मेहनत से कमाया हुइ पैसा ईलाज मे खर्च हो रहा है।आज सारे लोग नशा के रूप मे भांग,गाजा,चरश,तम्बाकू, गुडाखु ,बीडी,सीगरेट का उपयोग धडल्ले से हम कर रहे है। ईस अवसर पर जमगला युवा जागृति संगठन समिति के अध्यक्ष रामनरायन सिंह उपाध्यक्ष भीरु सिंह पैकरा, रामकेश्वर कुशवाहा ने भी सभी को नशा त्यागने की अपील करते हूए नशे के दूष्परिणाम के बारे बताया ।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित नशा विरोधी पम्पलेट और पोस्टर का वितरण अनेक गांव मे भी किया गया ।कार्यक्रम मे बजरंगी पैकरा, अमृत सिंह, सुनील पावले,प्रवीण सिंह मरावी, संत कुमार, प्रवेश पैकरा, नन्लाल,परमेश्वर सिंह, कोमल राजवाड़े, ग्यानेश्वरी,कुशमिला राजवाड़े, दुर्गा पैकरा पिगंला दास,अलका कुशवाहा,शिव आर्मो , मोहरमनी,दुरपती पैकरा,निरज राजवाडे सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो ने नशा नही करने का सकंल्प लिया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *