पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ कर्मचारी संघ मैनपुर का आज रविवार को हाईस्कूल प्रांगण में आवश्यक बैठक आहूत किया गया जिसमें वार्षिक शुल्क 2020, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निवार्चन एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का नियमितिकरण को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त भृत्य ईश्वर सिंह यादव को विदाई भी दिया गया। इस दौरान बैठक में तहसील अध्यक्ष भागीरथी निषाद, जिला संयोजक आ.जा.क. विभाग टंकेश्वर नागेश, सेवानिवृत्त भृत्य ईश्वर सिंह यादव, मदन जाटवर, सुरेंद्र कुमार पुजारी, राजेश नेताम, टहलुराम पांडे़, कमलराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रामलाल सोरी, धनेश डोंगरे, लोचन पांडेय, मनहर पांड़,े अरुण कुमार यादव, खेत्रों मोंगरे, देवानंद बघेल, श्रीमती हेमलता ध्रुव, दमयंतीन यादव, चंद्रो बाई, कैकई सिन्हा, राम बाई सोरी, बसंती यादव, गौरी बाई यादव, रीना सोनवानी, नीता सेन, सावित्री नागेश, टीकेश्वरी नेताम, जानकी विश्वकर्मा, देवंतीन यादव, पूर्णिमा सिन्हा, झूना नेताम, माधव सिंह जगत, देवेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, रूपेश कुमार यादव, मायाराम नेताम, गोविंदा यादव, महेश बाम्बोड़े, रमेश यादव, दयाराम सहित चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छ.ग. लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ का आज मैनपुर मे किया गया बैठक आहुत
