प्रांतीय वॉच

भिलाई दुर्ग के सभी चर्चों ने कोरोना काल में क्रिसमस के प्री सेलेब्रेशन का किया ऑनलाइन आयोजन

Share this
तापस सन्याल/भिलाई : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप के तत्वाधान में क्रिसमस का प्री सेलेब्रेशन कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बेथनी नर्सिंग कॉलेज चेपल में किया गया| एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप की स्थापना 23 अगस्त 2015 को हिस ग्रेस डॉ. जोसेफ मार डायनोशियस मेट्रोपोलिटन के द्वारा की गयी थी| एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप का उद्देश्य प्रार्थना, अध्ययन एवं विभिन्न एपिस्कोपल चर्चों को सामूहिक मंच प्रदान करना है| चर्च के पादरी, नन एवं उनके परिवार के सदस्य इस संस्था में सदस्य हैं जिनमे मुख्य रूप से मालांकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च, सिरो मालाबार कैथोलिक चर्च, मालांकारा कैथोलिक सीरियन चर्च मार्थोमा सीरियन चर्च, सीएसआई चर्च, तथा जैकोबाईट चर्च इसके सदस्य हैं| बाइबिल के सम्मेलन प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में आयोजित किये जाते हैं| प्रत्येक दो माह में इसके सदस्यों की मीटिंग होती है| क्रिसमस का कार्यक्रम भी प्रतिवर्ष पुरे जोश एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाता रहा है| इस वर्ष सभी ने कोरोना महामारी को कार्यक्रम के लगन एवं जोश में हावी न होने देने का निश्चय किया| कार्यक्रम के आरम्भ में कैथोलिक चर्च पदमनाभपुर के फादर जोबी कालुंगल ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया| स्वागत भाषण बेथनी कान्वेंट एवं बेथनी विद्यालय के प्रशासक श्री प्रकाश ने दिया| इसके पश्चात् युगल गीत दया एल्मा जॉन एवं ननमा एलिसा जॉन द्वारा, एलवी कुरियन एवं अक्सा जोशी द्वारा नृत्य, हन्ना मेरी जॉर्ज द्वारा एकल गीत, ओआईसी बेथनी चर्च के फादर जिथीन जॉर्ज द्वारा बाइबिल पठन तथा जोह्न्ना एलिजो द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया| इसके पश्चात् गुडगाँव दिल्ली डायोसिस के बिशप वेरी रेवरेंट डॉ जेकब मार बर्नाबास द्वारा क्रिसमस का संदेश दिया गया| CSI चर्च के रेवरेंट सुबीन जी. थॉमस एवं परिवार के सदस्यों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया| एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप समाज के सभी बच्चों के द्वारा समूहगीत प्रस्तुत किया गया| सिरो मालांकारा कैथोलिक चर्च भिलाई के विकार फादर जॉन OIC द्वारा केक काटा गया| मार्थोमा चर्च के रेवरेंट जोबी जॉन एवं परिवार द्वारा पारिवारिक गीत, तथा धन्यवाद ज्ञापन एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप के सचिव फादर अज्जू के. वर्गीस द्वारा दिया गया| समापन प्रार्थना सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स भिलाई के विकार फादर जॉर्ज द्वारा तथा आशीर्वाद सेंट मेरी जैकोबाईट चर्च के फादर एलिजो  अवरंचन द्वारा दिया गया| इस कार्यक्रम का बहुत ही खूबसूरती के साथ संचालन श्रीमती सपना जोशी एवं श्रीमती बेन्सी कुरियन के द्वारा किया गया| इस समारोह का सीधा प्रसारण सेनथॉमन चैनल में किया गया। यूट्यूब में प्रसारण हेतु डॉ.फादर जोशी वर्गीस, मिस्टर माइकल फर्नांडीस, मिस्टर सीबी वर्गीस एवं मिस्टर सैजू मैथ्यू का सराहनीय योगदान रहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *