प्रांतीय वॉच

राम वनगमन पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली का राजिम में भव्य स्वागत

Share this
  • मिट्टी और ध्वज लेकर रैली नयापारा से चंदखुरी के लिए रवाना
किरीट ठक्कर/ गरियाबंद /  राजिम। श्री राम रथ आज सुबह राजिम के श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर से जैसे ही नयापारा के लिए रवाना हुआ पूरा वातावरण राममय हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के साथ मौहोल गुंजायमान हो गया। स्थानीय नागरिक रामरथ के एक झलक पाने आतुर हो रहे थे।  300 से ज्यादा बाईक सवार रामरथ के आगे-आगे चल रहे थे। सुमधुर राम भक्ति से ओतप्रोत और अध्यात्मिक माहौल में रामरथ राजिम से नयापारा की ओर बढ़ने लगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान बाईक सवारों ने रथ यात्रा की अगुवाई की।
बाईक रैली के नयापारा में प्रवेश करने पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, सीईओ जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत वर्मा भी मौजूद थे।
बुधवार को रात्रि 9 बजे रामरथ लोमश ऋषि आश्रम पहुँचा 
सुकमा के रामाराम से 14 दिसम्बर को निकला राम रथ तीसरे दिन बुधवार को लगभग रात सवा नौ बजे लोमश ऋषि आश्रम पहुंचा। रामरथ यहां पहुंचने पर फूलों से और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर को ध्वजा, मिट्टी और रामचरित मानस ग्रन्थ सौंपा।
इस अवसर पर  दोनो जिलों के पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अधिकारी,साधु और गणमान्य नागरिक और आम जनता मौजूद थे।तत्पश्चात रामरथ और बाइक रैली सोमवारी बाजार नवापारा पुल होते हुए श्यामाचरण चौक पहुंची जहां राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने विधिवत पूजा अर्चना कर रथ का आत्मीय स्वागत किया । यहां भी फूलों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *