रायपुर। भाजपा के पूर्व विधायक व कद्दावर नेता युद्धवीर सिंह जूदेव ने फिर से पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कांग्रेस की वर्तमान सरकार की प्रशंसा करते हुए उसे असली छत्तीसगढिय़ों का सरकार बताया है। पुराने बयानों के आधार पर राजनीतिक तूफान अभी थम भी नहीं था कि युद्धवीर ने फिर से बयान देकर भाजपा में खलबली मचा दी है। युद्धवीर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जितने मंत्री थे कोई भी जमीन से जुड़ा हुआ नहीं था। कोई इंदौर से कोई कहिना और से यहां व्यापार करने आया और विधायक बन गया उसे मंत्री बन दिया गया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज भाजपा में कोई ऐसा करिश्माई नेता नहीं है जिसकी आवाज पर कार्यकर्ता घर से निकल जाएं। उन्होंने कहा कि 2000 में प्रदेश निर्माण के बाद स्व दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में ऐसा हल्ला बोला था कि जोगी सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी लेकिन अभी पूरे कार्यकर्ता घर में बैठे हैं। ऐसे में इस पार्टी के भविष्य पर भी सवाल हैं। मैंने तो कार्यकर्ताओं की बात ही उठाई है। मैन वही कहा है जो कार्यकर्ता कह रहे हैं।
भाजपा के पूर्व विधायक जूदेव ने फिर बीजेपी पर साधा निशाना, भाजपा में मची खलबली, कांग्रेस की वर्तमान सरकार की प्रशंसा करते हुए उसे असली छत्तीसगढिय़ों का सरकार बताया

