अक्कू रिजवी/ कांकेर: कांकेर ज़िला मुख्यालय से महज 18 किमी की दूरी पर नक्सलियो ने कांकेर-आमाबेड़ा मुख्यमार्ग पर बीती रात सात जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ो को काट मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। लंबे समय के बाद क्षेत्र में नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। क्षेत्र दहशत का माहौल व्यपात है। जानकारी के अनुसार मलांजकूडूम स्थित पुसाघाटी से उसेली तक नक्सलियो ने बड़े पेड़ो को काट मार्ग अवरुद्ध कर नक्सली बैनर पोस्टर फेके पीएलजी की वर्षगांठ मनाने की अपील की गई है। तुमुसनार से पुसाघाटी तक सात जगह पेड़ो को स्थानिय राहगीर और टैक्सी चालकों ने पेड़ो को हटा कर मार्ग बहाल किया है। स्थानिय राहगीर हिरोंदा कोर्राम कहती है यह हम लोग के लिए नया नही है हर महीने यह घटना देखने को मिलता है लेकिन काफी दिनों से बन्द था इस जगह पेड़ गिरा कर मार्ग अवरुद्ध करने की पहली घटना है। विदित हो कि काफी दिनों बाद पुसाघाटी में नक्सलियो की धमक से क्षेत्र में दहशत का मौहल है। अभी तक पुलिस घटना स्थल नही पहुंच पाई है स्थानिय राहगीर और चलाको ने कुल्हाड़ी से पेड़ो को काट कर आने-जाने लायक मार्ग बहाल किया है।
ज़िला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूरी पर नक्सलियो ने बड़े पेड़ो को काटकर मार्ग किया अवरुद्ध
