प्रांतीय वॉच

सोनाखान में वीर मड़ई मेला 09,10 दिसंबर को आयोजित

Share this
  • 10 दिसम्बर को शहादत दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री होंगें शामिल 
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : छत्तीसगढ़ की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी के जन्मभूमि ,कर्मभूमि सोनाखान में दो दिवसीय वीर मड़ई मेला का आयोजन 9 दिसंबर से किया जा रहा है शहादत दिवस 10 दिसंबर पर प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगें एवं अध्यक्षता डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूली शिक्षा मंत्री , आदिम जाति विकास मंत्री करेंगे । इनके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ तथा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास  मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया , नगरी प्रशासन एवं श्रम  मंत्री डॉ शिव कुमार डेहरिया , संसदीय सचिव द्वय  चंद्र देव राय विधायक बिलाईगढ़ विधानसभा एवं सुश्री शकुंतला साहू  विधायक विधानसभा क्षेत्र कस – डोल शामिल होंगें। इसके अलावा मरवाही विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ के के ध्रूव ,  भाटा – पारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  शिवरतन शर्मा जी, बलोदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद शर्मा जी, युवा नेता आदित्य भगत, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी के माननीय श्री गणेश ध्रुव , प्रदेश महामंत्री  जनक राम ध्रुव भी शामिल होंगें ।वीर मड़ाई मेला के प्रथम दिवस 9 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से कलश यात्रा एवम् आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा । प्रातः 10:00 से अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एवं समाज प्रमुखों द्वारा अपने अपने समाज का ध्वजारोहण होगा । प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3:00 के मध्य कंकालिन क्षेत्र एवं अन्य देवी देवताओं का आगमन एवं कुर्रूपाठ देव का पूजा एवं सभी देवताओं की स्थापना की जावेगी । दोपहर 3:00 बजे से सामाजिक अतिथियों का स्वागत सामाजिक चिंतन एवं उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वीर परधनी पूजा एवं समाज प्रमुखों द्वारा उद्बोधन एवं मांग पत्र रखा जाएगा । शहादत दिवस 10 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जावेगी, शेष आगामी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा यह जानकारी आयोजक वीर मड़ई मेला स्मृति संस्थान कुर्रूपाठ सोनाखान एवं सर्व आदिवासी समाज / आदिवासी सेना  जिला बलौदा बाजार इकाई की ओर से सतीश नेताम ने दी है ।। वीर मड़ई मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए पहुंचने का निवेदन समाज द्वारा किया गया है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *