प्रांतीय वॉच

सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की । इस दौरान प्रमुख रूप से संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, मनोज जैन, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील गोस्वामी, मकबूल खान, इसहाक अहमद खान, शिवभान सिंह, नीरा साहू, दीपक शोरी, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, सोमेश सोनी, रोशन आरा, गोमती सलाम, हेमलता जैन, यास्मीन खान, गीता भास्कर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कांग्रेस नेता रामकरण कुंजाम को दी गई श्रद्धाजंली
नरहरपुर क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मण्डी अध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच बनसागर निवासी रामकरण कुंजाम के दुखद निधन पर कांग्रेसजनों ने विधायक निवास में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत को श्रद्धांजली अर्पित की । इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी ने रामकरण कुंजाम के जीवन को याद करते हुए जिला कांग्रेस में उनके द्वारा सेवा को याद करते हुए उन्हें कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताया। संगठन के प्रति निष्ठाभाव सेे कार्य करने वाले कार्यकर्ता को कांग्रेस ने आज खो दिया जिसका कांग्रेस पार्टी को सदैव कमी महसूस रहेगी । इस दौरान प्रमुख रूप से संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, मनोज जैन, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील गोस्वामी, मकबूल खान, इसहाक अहमद खान, शिवभान सिंह, नीरा साहू, दीपक शोरी, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, सोमेश सोनी, रोशन आरा, गोमती सलाम, हेमलता जैन, यास्मीन खान, गीता भास्कर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *