प्रांतीय वॉच

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने कुन्नी धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण 

Share this
  • धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन किया त्वरित निराकरण 
जानिसार अख्तर/लखनपुर : विकासखंड के  कुन्नी धान  केंद्र में 8 दिसंबर दिन मंगलवार को लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने औचक निरीक्षण कर धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों से मुलाकात करके उनका हाल चाल जाना। लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के अपने समक्ष पाकर किसानों ने  धान खरीदी केंद्र में हो रही समस्याओं सेअवगत कराया  किसानों और लेम्प्स के कर्मचारियों द्वारा  बताया गया कि धान खरीदी केंद्र में सप्ताह में एक दिन टोकन  कटने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही धान खरीदी केंद्र में 1000  क्विंटल धान खरीदी की बाध्यता को समाप्त कर   1हज़ार 200 क्विंटल खरीदी करने की मांग की गई। समस्याओं से अवगत होते उपरांत जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने उच्च अधिकारियों से चर्चा  किया चर्चा उपरांत धान खरीदी केंद्र में आकाश के दिन को  छोड़कर सभी दिन किसानों को टोकन वितरण किया जाएगा। साथ ही  1 दिन में 1हज़ार क्विंटल धान की बाध्यता को समाप्त कर 1हज़ार 2 सौ क्विंटल धान खरीदी की जाएगी समस्याओं का त्वरित निराकरण होने पर किसानों ने जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव का आभार व्यक्त किया है। कुन्नी  क्षेत्र के आस पास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पे नायाब तहसीलदार को सप्ताह में एक दिन ग्राम कुन्नी  में बैठने के लिए  संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात किया गया। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने छेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कुन्नी में निर्माणधीन नल जल योजना के तहत बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण कर गुणवत्ता  का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उनके साथ सतेंद्र रॉय उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *