(बीजापुर ब्यूरो ) समैया पागे | मंगलवार 08 दिसम्बर 2020- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत् धान एवं मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत् धान काॅमन हेतु 1868 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड-ए के लिए 1888 रूपए प्रति क्विंटल तथा मक्का हेतु 1850 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत् समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक की जायेगी। इस दिशा में निर्धारित समयावधि में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत् धान एवं मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य निर्धारित
