देश दुनिया वॉच

एक बार फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की तबीयत, सायरा बानो ने खुद दी ये जानकारी

Share this

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लीजेंड दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार है। उनकी तबीयत ज्यादातर नासाज रहती हैं। हालांकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो  उनका पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही हाल ही में हुआ। दरअसल, दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। ये जानकारी खुद सायरा बानो ने दी है। उन्होंने दिलीप कुमार का हेल्थ अपड़ेट तो दिया ही साथ ही फैंस से उनकी सलामती की दुआ करने को भी कहा। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार काफी कमजोर हो गए हैं साथ ही उनकी इम्यूनिटी भी कम हो गई है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। सभी उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने दिलीप कुमार के हेल्थ का अपड़ेट देते हुए बताया कि वो इसलिए दिलीप कुमार का ख्याल नहीं रखती कि उनपर किसी तरह का दवाब है। बल्कि वो उनका ख्याल इसलिए रखती है क्योंकि वो उनसे काफी प्यार करती हैं और उनकी देखभाल करना उन्हें अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये नहीं चाहती की इसके लिए कोई उनकी तारिफ करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *