प्रांतीय वॉच

11 दिसम्बर को बलरामपुर में कलम रख मशाल उठा वादा निभाव रैली एवम धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे सभी जिले के अधिकारी कर्मचारी

Share this
आफताब आलम/ बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बलरामपुर में जिला संयोजक एम. एस.आज़ाद विमल दुबे. रामसेकवक गुप्ता  के उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक हाई स्कूल के सभाकक्ष में रखी गई इस बैठक में दूसरे चरण  11 दिसम्बर को कलम रख मशाल उठा के प्रांतीय  आह्वान पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में वादा निभाव के अंतर्गत विशाल कर्मचारी अधिकारी द्वारा रैली जुलूस निकाल कर  मुख्यमंत्री के नाम   कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपेंगे
इस धरना प्रदर्शन एवं रैली में बलरामपुर जिला के सभी विखसखण्ड एवम तहशील से कर्मचारी अधिकारी हजारो की संख्या में शामिल होंगे। आज के इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कर्माचारी अधिकारी फेडरेशन के संबद्ध अपने अपने संगठन से 100 100 की संख्या में बैनर पोस्टर के साथ अपने साथियों के साथ जुलूस में शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से एम एस आज़ाद,विमल दुबे,रामसेवक गुप्ता,चंद्रभूसड गुप्ता, टीकम चंद कौशिक,एस के सिंह,डॉ विजय बहादुर,प्रियेश सिंग,स्मिथ गुप्ता,के डी सिंग,राजेन्द्र यादव शिवकुमार यादव,एवम सभी संगठन से जिला अध्यक्ष एवम प्रतिनिधि शामिल थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *