प्रांतीय वॉच

चलित थाने में बच्चों ने जताई सेना व पुलिस में भर्ती की इच्छा

Share this
  • धनोरा पुलिस द्वारा बच्चों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
प्रकाश नाग/केशकाल/धनोरा : कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एसडीओपी अमित पटेल के मार्गदर्शन में  केशकाल अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में  27 नवम्बर को एकदिवसीय चलित थाना लगाया गया था। जहां स्थानीय ग्रामवासियों के द्वारा पुलिस से सम्बंधित कोई समस्या नही होना बताया गया लेकिन चलित थाना में उपस्थित शिक्षित बच्चों ने पुलिस के सामने भारतीय सेना व पुलिस में शामिल होने की इच्छा जाहिर किया।  बच्चों की जिज्ञासा को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए एसडीओपी अमित पटेल ने तत्काल धनोरा थाना प्रभारी रोहित बंजारे को बच्चों के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया था।  जिसके बाद से बनियागांव के सभी प्रतिभावान बच्चों की शारीरिक तैयारी धनोरा पुलिस एवं आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के द्वारा करवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत 100 मीटर, 1500 मीटर एवं 5 किलोमीटर तक की दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, विम्ब व रस्सा चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही भविष्य में यदि अन्य ग्राम से भी युवा भारतीय सेना व पुलिस में भर्ती होने की इच्छा रखते हैं तो उन्हें भी धनोरा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *