- विभागों में कसावट लाने की अहम बैठक
आशीष जायसवाल/ रायगढ़ : नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त आशुतोष पांडेय के अवकाश में कलेक्टर भीम सिंह ने प्रभार में आयुक्त के पद पर अभिषेक गुप्ता को पदस्थ किया ताकि कार्यालयीन ब्यवस्था प्रभावित न हो। ज्ञात हो कि विगत दिनों निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय के दादाजी का देहांत हो गया,और वे अवकाश पर गये ,कलेक्टर भीमसिंह ने नगर निगम के कार्यालयीन गतिविधियों के संचालन हेतु आयुक्त के पद पर प्रभार में अभिषेक गुप्ता को पदस्थ किया है,आज सोमवार को प्रभार लेते ही प्रशासनिक कसावट लाने हेतु पूर्व आयुक्त आशुतोष पांडेय एवम कलेक्टर भीमसिंह के द्वारा कराये जा रहे अधूरे कार्यो को
पूरा करने हेतु निगम के विभागवार अधिकारियों का बैठक लेकर वार्ड वार समीक्षा कर कार्यो में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।एवम कार्य मे लापरवाही नही बरतने हेतु हिदायत दी गई।स्वच्छ्ता दीदी,सफाई कामगार के बारे में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारियों से जानकारी ली गई,वही वाहनों के संचालन,निर्माण कार्यो की जानकारी,गोठान,अकाउंट आदि विभागों की भी जानकारी ली।