प्रांतीय वॉच

महिला कांग्रेस में पदमनी तिवारी जिला उपाध्यक्ष बने

Share this

मनोज पाठक/ पंडरिया : जिला महिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के कार्यकारणी की घोषणा जिला अध्यक्ष गंगोत्री योगी ने किया जिसमें नगर पंचायत पंडरिया के पार्षद पदमनी तिवारी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार एवं केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर व विधायक ममता चन्द्राकर की सहमती पर महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी द्वारा जिला और ब्लाक महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कार्यकारणी की घोषणा किया गया जिसमे नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद पदमनी तिवारी को जिला महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पदमनी तिवारी नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 में दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई है तथा पूर्व में इनके द्वारा जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष पद पर तत्कालीन जिला महिला कॉग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी के साथ संगठन पर अच्छा कार्य किया जा चुका है जिसके फलस्वरूप उन्हें पुनः महिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष का पद प्रदान कर पार्टी के रीति-नीति एवं विचारों को आमजन तक पहुचाने का निर्देश जिलाध्यक्ष ने दिया है। पदमनी तिवारी के महिला कांग्रेस में जिलाउपाध्यक्ष बनने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता देवकुमारी भास्कर पार्षद संजू टण्डन पार्षद प्रभा राय पार्षद ममता शर्मा पार्षद पूर्व पार्षद सरिता यादव के साथ वरिष्ठ महिला कांग्रेसी चन्द्रकान्ता राज बक़रीदन बी सन्तोषी देवांगन संगीता हलवाई संगीता जयसवाल नीतू शांडिल्य रमा शुक्ला सन्ध्या शुक्ला दिव्या तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *