- 800 रूपए वसूला जुर्माना
तापस सन्याल/ रिसाली : कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंचे अधिकारियों से फैंसी स्टोर्स के संचालक ने हुज्जत की। अधिकारियों के चेतावनी के बाद भी दबंगई दिखाने पर घटना की शिकायत नोडल अधिकारी रमाकांत साहू से की। बाद में कार्यवाही करने सूचना नेवई थाना को दी गई। रिसाली निगम की टीम आॅटो सवार यात्रियों से भी जुर्माना वसूल किया। अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा गठित टीम के प्रभारी अनिल मेश्राम सहयोगियों के साथ बुधवार स्टेशन मरोदा पहुंचे। जहां महालक्ष्मी श्रृंगार सदन के संचालक को बिना मास्क सामान बेचते देख समझाईश देने पहुंचे। चर्चा के दौरान ही दुकान संचालक ने नियमों को नहीं मानने की बात कहते दबंगई दिखाई। जुर्माना राशि देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत और धारा 188 के तहत कार्यवाही करने निगम के अधिकारियों ने नेवई पुलिस को पत्र लिखा है।
आटो सवारी से वसूला 800 जुर्माना
कोरोना संक्रमण को रोकने गठित टीम नेवई में अभियान चलाते यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान आॅटो सवार यात्री बिना मास्क सफर कर रहे थे। टीम में शामिल निगम के पंकज भगत व अविनाश खुटेल ने कुल 800 रूपए जुर्माना वसूल किया। साथ ही मास्क का वितरण करते हुए बिना मास्क के घर से निकलने पर दोबारा जुर्माना वसूल किए जाने की चेतावनी दी।
व्यापारियों से वसूला 1100 जुर्माना
रिसाली निगम के अधिकारी मंगलवार को स्टेशन मरोदा में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश दुकान संचालक बिना मास्क पहने व्यापार कर रहे थे। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने व्यापारियों से कुल 1100 रूपए जुर्माना वसूल कर मास्क का वितरण किया।