बालकृष्ण मिश्रा / सुकमा : प्रदेश भर में एक दिसंबर से धान खरीदी प्रारम्भ हो गई है। इस वर्ष जिले के पुराने 13 सहित 3 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों कुल 16 के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में पंजीकृत कृषकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ग्राम एर्राबोर, केरलापाल एवं नेतानार में नवीन धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। बुधवार को कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री के.एल ध्रुव ने केरलापाल धान खरीदी केंद्र का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी हेतु तराजू, बारदानों की व्यवस्था के साथ ही खरीदी के समय कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने किया नवीन धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
