रायपुर वॉच

चेंबर ऑफ कॉमर्स की दो अधिकारी की कोरोना से निधन, चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाला

Share this

रायपुर। चेम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। बताया गया कि दो चुनाव अधिकारियों की कोरोना से मौत की वजह से चुनाव टालने का फैसला लिया गया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने एक बयान में जानकारी दी की चेंबर चुनाव कार्य संपन्न कराने में दो सहयोगी चुनाव अधिकारी रमेशचंद बावरिया और सीए संतोष गोलछा का निधन होने और कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए चेंबर चुनाव की प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। मंगलवार को सुबह चुनाव अधिकारी सीए संतोष गोलछा की कोरोना से मृत्यु हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चेम्बर चुनाव के लिए सराफा व्यापारी शिवराज भंसाली को चुनाव अधिकारी बनाया गया। भंसाली के साथ रमेशचंद बावरिया और सीए संतोष गोलछा को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया था। ये दोनों चुनाव प्रक्रिया को लेकर काफी सक्रिय थे। वे जिलों के दौरे पर भी गए थे, और इस दौरान कोरोना संक्रमित भी हो गए। कुछ दिन पहले ही रमेशचंद बावरिया की कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद से चुनाव टालने का आग्रह किया जा रहा था। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव मार्च तक टालने का आग्रह किया था। मगर चेंबर पदाधिकारियों की राय के बाद अनिश्चितकालीन चुनाव टालने का फैसला लिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *