प्रकाश नाग/फरसगांव/केशकाल : फ़रसगाँव ब्लॉक के किसानो के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के द्वारा आज ग्राम देवगांव, उरनदाबेड़ा, बोरगांव व भंडारसिवनी इन चारों जगहों पर नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। किसानों का कहना है कि उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए 10 से 20 किलोमीटर दूर धान खरीदी केन्द्र जाने से निजात मिल गयी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सहूलियत देने की कोशिश की जा रही हैं। किसानों को उनके द्वारा उत्पादित धान उनके निवास या गांव के आस-पास ही बेचने की सुविधा प्रदान दी जा रही है। जिसको लेकर शनिवार को विधायक संतराम नेताम ने फरसगांव ब्लॉक के अलग अलग 4 ग्रामों में नवीन लेम्प्स का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आस पास के क्षेत्र के किसान शामिल हुए।
नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने के बाद अब किसानों को नही होगी कोई परेशानी
कार्यक्रम के दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से धाम बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था। और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की मांग पर आज देवगांव, उरनदाबेड़ा, बोरगांव व भंडारसिवनी में नवीन लेम्प्स का उद्घाटन किया गया, जिसको लेकर क्षेत्र के सैकड़ों किसान उत्साहित दिखे। सभी लैम्पस में आगामी 1 दिसम्बर से धान खरीदी किया जाएगा, जिसमे सभी पंजीकृत किसानों का धान निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।