आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिले के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास जमीरा पाठ मैं 30 अक्टूबर 2020 को छात्रावास अधीक्षक राम चंद्र भान राम पिता स्वर्गीय धनु राम निवासी डूमर पाठ द्वारा थाना समरी पाठ में लिखित आवेदन देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बालक छात्रावास भवन में रह रहे बच्चों के लिए शासन द्वारा प्रदान की गई माइक्रोमैक्स कंपनी का 40 इंच की एलईडी टीवी लगी थी जिसे छात्रावास भवन से कोई अज्ञात चोर दिनांक 7 अगस्त 2020 को टीवी चोरी करके ले गया है मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380 भारतीय दंड विधान का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अति पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम द्वारा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस घटना में चोरी हुई टीवी एवं आरोपी की अबिलम्ब पतासाजी करने के लिए निर्देश दिए थे छात्रावास भवन एवं छात्रावास भवन से लगे विद्यालय कोरोनावायरस से लंबे समय से बंद होने से छात्रावास भवन में बच्चों और स्टाफ के ना होने पर फायदा उठाकर चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस द्वारा चोरी की इस घटना को ट्रेस करने के लिए मुखबिरी को भी सक्रिय किया गया था एवं विवेचना से उक्त घटना में ग्राम जमीरा पाठ के संदेही अजय गुप्ता के घर दबिश देकर अजय गुप्ता से कड़ाई से पूछताछ की गई जो बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के दो-तीन दिन बाद वह रात्रि में छात्रावास भवन के सामने से गुजर रहा था जो छात्रावास भवन में बड़ी एल ई डी टीवी रखा होना जानता था एवं छात्रावास भवन के सुनेपन का फायदा उठाकर छात्रावास भवन का ताला तोड़कर अंदर रखी टीवी चोरी कर ले गया था एवं अपने घर में छुपा कर रखा था मेमोरेंडम के आधार पर छात्रावास भवन में चोरी गई माइक्रोमैक्स कंपनी की 40 इंच की टीवी की जब्ती आरोपी अजय गुप्ता से की गई एवं आरोपी अजय गुप्ता पिता राम पुकार साहू उम्र 47 वर्ष निवासी जमीरा पाठ को दिनांक 25 नवंबर 2020 को अपराध में गिरफ्तार किया गया था जिसे आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को माननीय न्यायालय राजपुर में पेश किया गया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया है मामले में नव पदस्थ थाना प्रभारी सामरी पाठ रुपेश कुंतल एक्का प्रधान आरक्षक अरविंद प्रसाद योगेंद्र जयसवाल आशुतोष पांडे आरक्षक जीवंन तिगा शैलेंद्र तिवारी दीपक यादव विनोद यादव बुद्धिमान सिंह हर्ष राज कुजूर की भूमिका सराहनीय रही
छात्रावास से एलईडी टीवी चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

