प्रांतीय वॉच

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

Share this

आफताब आलम/बलरामपुर : जिला पंचायत की समान्य सभा की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा सिंह नेताम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी सिंहदेव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीष एस., सर्व जिला पंचायत सदस्य, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए निराकरण करने की मांग की साथ ही सामान्य सभा की बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने पर वनमण्डलाधिकारी के विरूद्ध सभा द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम स्थायी समिति के बैठक के आयोजन के संबंध में जानकारी ली गई। कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री विनोद जायसवाल ने क्षेत्र के कृषकों द्वारा धान खरीदी हेतु गिरदावरी होने के पश्चात भी पंजीयन में कम रकबा एण्ट्री होने की जानकारी दी गई। इस पर खाद्य अधिकारी ने बताया कि कृषकों के रकबा एवं पंजीयन में होने वाले त्रुटि के सुधार हेतु शासन द्वारा 30 नवम्बर तक तिथि निर्धारित किया गया है तथा उक्त कार्य तहसील स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी किया जायेगा, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की जा चुकी है। उप संचालक कृषि ने सदस्यों को जानकारी दी कि जिले में अब तक गोधन न्याय योजना के तहत 30 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है तथा वर्तमान में 378 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा चुका है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीष एस. ने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित कर वर्मी कम्पोस्ट खाद का ही उपयोग करने को कहा। सदस्य श्रीमती पुष्पा नेताम ने रबी फसल के लिए खाद भण्डारण के बारे में जानकारी चाही गई एवं उन्होंने कामेश्वरनगर तथा सनावल सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी। उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि जिले के सभी सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद का भण्डारण हो चुका है। इसी प्रकार बैठक में श्रम विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उद्योग विभाग के अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नई उद्योग नीति और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्व के सामान्य सभा की बैठक में वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर को व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित होने हेतु सभा द्वारा निर्देशित किया गया था। किन्तु वनमण्डलाधिकारी द्वारा बैठक से अनुपस्थित रहकर प्रतिनिधि भेजे जाने पर जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त किया गया। वनमण्डलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से सूचना बैठक में उपस्थित होने के सूचना देने के पश्चात भी बैठक में नहीं आने पर उनके विरूद्ध सभा द्वारा निंदा प्रस्तावित किया गया।

अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेतु वॉक-ईन-इंटरव्यू 10 दिसम्बर को

स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट( अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज, बलरामपुर एवं वाड्रफनगर में शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती के माध्यम भरे जाने हेतु 10 दिसम्बर 2020 को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट(अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में ‘‘वॉक इन इन्टरव्यू’’ के माध्यम से पदों की पूर्ति की जानी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट( अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में व्याख्याता हिन्दी(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता जीव विज्ञान(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता भौतिकी(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता वाणिज्य( अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अजजा, शिक्षक गणित(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक विज्ञान समूह( अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित। इसी प्रकार स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट( अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज में व्याख्याता अंग्रेजी(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता गणित(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता जीव विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता भौतिकी(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता समाजिक अध्ययन(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अजजा, शिक्षक गणित(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, शिक्षक अंग्रेजी 01 पद अनारक्षित, शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक कला समूह(अंग्रेजी माध्यम) 02 पद जिसमें 01 अजजा एवं 01 महिला पद, सहायक शिक्षक विज्ञान समूह( अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अजजा तथा 01 पद अनारक्षित। इसी प्रकार स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट(अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में व्याख्याता गणित(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता सामाजिक अध्ययन(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अजजा, शिक्षक अंग्रेजी 01 पद अनारक्षित, शिक्षक विज्ञान(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित, शिक्षक कम्प्यूटर 01 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक कला समूह(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अनारक्षित एवं 01 पद महिला, सहायक शिक्षक विज्ञान समूह(अंग्रेजी माध्यम) 01 पद अजजा के लिए रिक्त है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 09.00 बजे तक निर्धारित स्थल में उपस्थित होकर पंजीयन कराते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित

जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक एवं नर्सिंग कॉलेज, जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिन्हें आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता है। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2020-21 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने हेतु 30 दिसम्बर 2020 तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ड्रॉफ्ट प्रस्ताव लॉक एवं स्वीकृति आदेश लॉक करने हेतु 15 जनवरी तथा संस्थाओं द्वारा केवाईसी जमा करने हेतु 30 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। संस्थाओं द्वारा स्वीकृत आदेश लॉक करने के पश्चात् जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा किया जाना है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रस्ताव अथवा स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा।

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का ने जानकारी दी है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् रायपुर के द्वारा राज्य में संचालित मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए विज्ञान पहेली प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में होगी जिसमें प्रथम चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2020 को किया जायेगा। द्वितीय चरण में 07 मार्च 2021 को जोन स्तरीय एवं तृतीय चरण में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2021 को होगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी निःशुल्क ऑफलाईन आवेदन अध्ययनरत् विद्यालय में 14 दिसम्बर 2020 तक जमा कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता परीक्षा हेतु शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *