- ट्रेनिंग का वाजिब उपयोग फिल्ड में करें तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी: ईडी संजय पटेल
तापस सन्याल/ दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय मुख्यालय स्थित बहुद्देषीय भवन में किया गया। आयोजित इस राश्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दुर्ग रीजन के 23 तकनीकी कर्मचारियों को दिनांक 24 नवंबर से 27 नवंबर 2020 तक विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल ने प्रशिक्षण की महत्ता एवं कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों को समय-समय पर दक्षता एवं तकनीकी ज्ञान में वृद्धि की आवश्यकता होती है। इस तरह के प्रशिक्षण से व्यक्तित्व में निखार आता है। उन्होंने कहा कि प्रषिक्षण का सही उपयोग फिल्ड में करें तभी इसकी वास्तविक उपयोगिता सिद्ध होगी। अधीक्षण अभियंता श्री एस.आर.बांधे ने प्रषिक्षणार्थियों को प्रषिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई किताब को अच्छे से अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदान की गई किताब तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में मदद करेगी। अधीक्षण अभियंता श्री व्ही.आर.मौर्या ने कहा कि प्रषिक्षण अपने ज्ञान को अपडेट करने और अनुभवों के आदान-प्रदान का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रषिक्षण का भरपूर लाभ लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में विद्युत अधिनियम 2003, त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम, लाईन निर्माण, नई लाईनों की कमीशनिंग, लाईन इंस्पेक्शन और रखरखाव, अर्थिंग, अर्थ टेस्टर, अर्थ रेसिस्टेंस, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग, 33/11 केव्ही सबस्टेशन, मीटरिंग की बुनियादी बातें एवं मीटरों के प्रकार, कैपेसिटर, अग्निशमन, उपभोक्ता संबंध, लाईनमैन के दायित्व एवं कर्तव्य, उर्जा मापक, बिलिंग एवं संग्रहण विधियां एवं विद्युत चोरी की रोकथाम जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.चन्द्राकर तथा कोर्स-कोआ्ॅर्डिनेटर एवं कार्यपालन अभियंता श्रीमती सनीली चैहान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित हुए।

