समैया पागे/ बीजापुर : जिले में कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। 5 दिवसीय इस प्रशिक्षण में जॉबकार्डधारी परिवार के युवा मुर्गीपालन के जरिये उन्न्ति की राह की ओर कदम बढ़ाएंगे। पूर्व वितीय वर्ष में 100 दिवस का रोजगार प्राप्त कर चुके जॉबकार्डधारी परिवारों को मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को मुर्गीपालन की बारीकियों को समझने का अच्छा अवसर मिला,ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व पशु चिकित्सा सेवायें के विषय के जानकारों द्वारा दी गई है। जिले में कुल 100 से अधिक ग्रामीणों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। क्लस्टरवार यह प्रशिक्षण बीजापुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनोरा, भैरमगढ़ में जांगला, भोपालपटनम में मद्देड़ और उसूर के मुरकीनार ग्राम पंचायत में यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है।
प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मुर्गीपालन का प्रशिक्षण
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत वितीय वर्ष में 100 दिवस का रोजगार प्राप्त कर चुके जॉबकार्डधारी परिवारों को मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रशिक्षण 23 नवम्बर से 28 नवम्बर तक कुल 5 दिवस के लिये आयोजित जिया जा रहा है।क्लस्टरवार आयोजित प्रशिक्षण में हितग्राही मुर्गीपालन की बारीकियां को सीखेंगे। बीजापुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनोरा, भैरमगढ़ में जांगला, भोपालपटनम में मद्देड़ और उसूर के मुरकीनार ग्राम पंचायत में यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है।

