प्रांतीय वॉच

हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत किये गए पौधारोपण का निरीक्षण करने पहुँची  संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुंतला साहू

Share this
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : आज छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू ने कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में महानदी तट पर किये गए जिला स्तरीय पौधारोपण का जायजा लिया , जिससे पौधों के वृद्धि एवं विकास से कॉफ़ी संतुष्ट नजर आईं। विदित हो कि एक वर्ष पहले स्वास्थ्य मंत्री और बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव  , विधायकों एवं जिले के अधिकारियों सहित कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में महानदी तट पर जिलास्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। महानदी के तट को कटाव से बचाने और जल संरक्षण के लिए नदी के किनारे करीब 18 एकड़ जमीन में पौधरोपण किया गया था। कार्यक्रम में  आम, पीपल, बरगद, जामुन, नीम, बेल,कटहल, कहवा और करंज सहित करीब डेढ़ दर्जन प्रजाति के 8 हजार पौधे रोपे गए थे। इस अवसर पर विधायक जी के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानस पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलूचन्दन साहू,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम कैवर्त ,ईस्वर यादव सुयश तिवारी, गांव के सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *