प्रांतीय वॉच

आयुक्त के निर्देश पर सख्त हुए अधिकारी, कोरोना का कहर फिर भी लापरवाही 1600 वसूला जुर्माना

Share this
  • अनाधिकृत दुकान संचालकों पर जुर्माना

तापस सन्याल/ रिसाली ; त्यौहारी सीजन के निकलने और तापमान में गिरावट आते ही कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। इसकी मूल वजह लापरवाही ही है। इसे देखते हुए अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्ती बरतने निर्देश दिए है। गुरूवार को अभियान चलाकर निगम अधिकारियों ने कुल 1600 जुर्माना वसूला। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ एक बार फिर कार्यवाही की जा रही है। निगम की टीम बाजार क्षेत्र व सार्वजनिक क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे है। और ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल रहे है, जो मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने में कोताही बरत रहे है। गुरूवार को निगम क्षेत्र में 16 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

अनाधिकृत दुकान लगाने वालों पर भी जुर्माना
टीम के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान ऐसे दुकान संचालाकांे के खिलाफ कार्यवाही की जो बिना अनुमति पंडाल लगाकर व्यापार कर रहे थे। टीम के सद्स्यों ने कुल 1400 रूपए जुर्माना वसूल किया।

अभियान के लिए टीम गठित
रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ हर रोज अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम के अलावा रामेश्वर निषाद, धर्मरक्षक पाठक, टेकराम हरिन्द्रवार, पंकज कुशवाहा शामिल है।

निगम क्षेत्र में कोरोना की स्थिति
कुल एक्टीव मरीज – 149
अस्पताल में उपचरार्थ – 6
घर पर उपचरार्थ – 143

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *