देश दुनिया वॉच

खल्लारी में काॅलेज खोलने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को तारेश साहू ने लिखा पत्र 

Share this
रवि सेन/बागबाहरा :  ऐतिहासिक धार्मिक दैवीय माता तीर्थ व पर्यटन स्थल खल्लारी में महाविद्यालय (काॅलेज) खोलने को लेकर बागबाहरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखा है और खल्लारी में महाविद्यालय (कॉलेज) को अतिशीघ्र खुलवाने की मांग भी किया है। वहीं खल्लारी के लिए महाविद्यालय (कॉलेज) भवन योग्य जमीन की  नक्शा खसरा और पंचायत प्रस्ताव की फोटो कापी भी पत्र में संलग्न कर भेजा गया है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को डाक के माध्यम से भेजे पत्र में यह उल्लेख किया की छत्तीसगढ़ राज्य में खल्लारी का अपना अलग पहचान है और यह स्थान विधान सभा क्षेत्र खल्लारी का मुख्यालय भी है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के इतने सालों बाद भी अब तक खल्लारी को महाविद्यालय (काॅलेज) की सौगात भी नहीं मिल पाया है। जबकी इस दैवीय माता तीर्थ स्थल, ग्राम खल्लारी में काॅलेज खोलने की मांग छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से अब तक लगातार जारी है। इसके बाद भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह बहूचर्चित मांग पुरा नहीं होने से खल्लारी और खल्लारी अंचल के सैकड़ों गांव के स्कुली बच्चों का हायर सेकंडरी के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई में विराम सा लग जाता है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने आगे अपने विज्ञाप्ति में बताया की यदि हम खल्लारी के शिक्षण संस्थाओं पर नजर डालें तो यहां सर्वाधिक शिक्षण संस्थायें है। जिसमें प्राथमिक शाला, मिड़िल स्कुली, लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आलावा हाई स्कूल से लेकर हायर सेकंडरी स्कुल आदि शिक्षण संस्थायें हैं और वहीं इन संस्थाओं के आलावा यहां नहीं है तो वह महाविद्यालय (काॅलेज) है। जिस काॅलेज के लिये ग्रामीणजन व क्षेत्रवासीयों संहित छात्र – छात्रायें भी लगतार मांग करते आ रहें हैं। जबकि खल्लारी और खल्लारी अंचल के अधिकांश छात्र – छात्रायें अपने हायर सेकंडरी स्कुल की पढ़ाई तत्पश्चात कालेज की पढ़ाई को लेकर खल्लारी से 23 किलोमीटर जिला मुख्यालय महासमुंद और 15 किलोमीटर ब्लाॅक मुख्यालय बागबाहरा जाना मजबूरी है। जिस समस्याओं को देखते हूये खल्लारी अंचल के हायर सेकंडरी उर्त्तीण कर चुके विद्यार्थीयों के हित में अतिशीघ्र महाविद्यालय (काॅलेज) खोल शिक्षण क्षेत्र में छात्र – छात्राओं को लाभान्वित करने की मांग डाक के माध्यम से पत्र भेज कर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उमेश पटेल, पंचायत व ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) राज्यमंत्री व महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को भी खल्लारी में काॅलेज खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप इस प्रमुख मुद्दें पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने चर्चा किया है।
खल्लारी में कॉलेज खोलने टी.एस. सिहदेव ने दिया था. आश्वासन
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में  विधान सभा चुनाव के पहले – पहले, खल्लारी स्थित माता राऊर प्रांगण में जन चौपाल का आयोजन हुआ था। जिसमें स्कूलीय बच्चों संहित ग्रामीणजनों ने तात्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान के छत्तीसगढ़ शासन में पंचायत व ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को खल्लारी में महाविद्यालय (कॉलेज) खोलने ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर टी.एस. सिंहदेव ने कहा था की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो खल्लारी को कॉलेज की सौगात जरूर मिलेगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *