प्रांतीय वॉच

महज कुछ किलो गोबर के उपयोग से बने उत्पादों का विक्रय कर लाखों की आमदनी, भिलाई के गोबर खरीदी केंद्रों में महिलाओं को मिल रहा अच्छा मुनाफा

Share this
  • भिलाई निगम क्षेत्र में गोधन न्याय योजना का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन

    तापस सन्याल/ भिलाई नगर : गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर का क्रय कर इससे वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है! वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ ही महिलाएं, महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर गोबर से अन्य उत्पाद भी तैयार कर रही है! शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होते ही भिलाई नगर निगम ने गोबर खरीदी कर इसका समुचित उपयोग प्रारंभ कर दिया था! वर्मी कंपोस्ट शेड निर्माण होने के चलते ग्रीन बेड से वर्मी कंपोस्ट बनाना प्रारंभ किया गया! साथ ही गोबर से अन्य उत्पाद भी तैयार करते रहे! त्योहारी सीजन को देखते हुए गोबर खरीदी केंद्रों में दीया, प्रतिमा एवं पूजा की थाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर महिलाओं के द्वारा किया गया! कम समय में वृहद मात्रा में गुणवत्तापूर्ण दीया तैयार किया गया! महिलाओं ने मात्र 3084 किलो गोबर के उपयोग से दीया, प्रतिमा, पूजा थाल तैयार कर एवं इसे विक्रय कर लगभग 447930 रुपए की आय अर्जित की है! गोबर खरीदी केंद्रों में इसके अतिरिक्त गमला, अगरबत्ती, मंजन तथा कंडा तैयार किया जा रहा है! जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में 930 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट विक्रय किया जा चुका है जिससे 7740 रुपए आए महिलाओं को प्राप्त हुई है! शेष जोन में भी वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है! जोन क्रमांक 4 में 200 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट एवं जोन क्रमांक 2 में 110 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा चुका है! भिलाई निगम पहला ऐसा निकाय है जिसने सर्वप्रथम वर्मी कंपोस्ट का विक्रय कर आमदनी प्राप्त की है!
    पहले खरीदना पड़ता था केंचुआ अब कर रहे हैं केचुआ पालन प्रारंभिक दौर में वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए केंचुआ खरीदा गया था! लेकिन अब गोबर खरीदी केंद्रों में ही केंचुआ का भी पालन किया जा रहा है! केंचुआ पालन को बढ़ावा देकर इसे वर्मी कंपोस्ट निर्माण में उपयोग किया जाएगा! इससे केचुआ क्रय करने की लागत बच जाएगी!
    गोबर कंडे का मुक्तिधाम में हो रहा है उपयोग, इसमें भी महिलाओं को भारी आमदनी प्रत्येक जोन के गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर से कंडे तैयार किए जा रहे है! गोबर कंडे का मुक्तिधाम में उपयोग किया जा रहा है! जोन क्रमांक 2 में 25900 कंडे का विक्रय महिलाओं ने रामनगर मुक्तिधाम में किया है इसे विक्रय कर 120435 रुपए इन्हें प्राप्त होंगे! अब तक वैशाली नगर जोन में 59800 कंडा तैयार किया जा चुका है! जोन एक नेहरू नगर में 7930 कंडा, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में 6450 कंडा एवं जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में 947 कंडे तैयार किए जा चुके हैं!
    गोधन न्याय योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में देखने को मिल रहा है! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में महिलाएं आर्थिक समृद्धि की राह पर है और सीमित संसाधनों में अच्छा लाभ अर्जित कर रही है!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *