प्रांतीय वॉच

भीम आर्मी ने एक दिवसीय संविधान जन जागृति रैली का आयोजन किया

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल में 26 नवम्बर भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र कोर्राम के नेतृत्व में एक दिवसीय संविधान जन जागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली केशकाल अंबेडकर चौक से रैली निकाली गयी जो कि विश्रामपुरी, माकड़ी, कोंडागांव, फरसगांव, वापस केशकाल ब्लॉक मुख्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली कार्यक्रम के दौरान युवाओं में काफी जोश उत्साह देखने को मिला साथ ही युवाओं ने बढ़ चढ़कर इस रैली में हिस्सा भी लिया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र कोर्राम ने बताया कि संविधान दिवस जन जागृति रैली का मुख्य उद्देश्य यह था कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक भारतीय संविधान की जानकारी पहुंचे यह भीम आर्मी की मुख्य उद्देश्य रही है। देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा की उम्मीद संविधान से कर सकता है। भारतीय संविधान का प्रस्तावना यह पुष्टि करती है की भारत अपने सभी नागरिकों की रक्षा करेगा। भारतीय संविधान लोगों को न्यायधीक सामाजिक आर्थिक तथा राजनैतिक आजादी की विचारधारा अभिव्यक्ति की विश्वास तथा पूजा आराधना स्थितियों और अवसरों की समानता का अधिकार प्रदान करता है। इस दौरान पूर्व सरपंच कोदोभाट चिंता नेताम, निजाम सिह ध्रुव पूर्व अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सुर्यवंशी महासचिव ध्रुव गोंड समाज, सतोंष नाग भीम आर्मी ब्लाक उपाध्यक्ष केशकाल आदि उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *