पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर यादव समाज भवन में आज बुधवार को देवउठनी पर्व के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा देव उठनी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच मैनपुर बलदेव राज ठाकुर एवं यादव समाज के बुजुर्गो द्वारा इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर किया गया और लोगो को देवउठनी पर्व की बधाई दी गई। गोवर्धन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष यादव समाज द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए मातर उत्सव एवं शोभायात्रा स्थगित किया गया है आने वाले समय में यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जायेगा। इस दौरान प्रमुख रुप से यादव समाज के सुखदेव यादव, गैन्दू यादव, कमल यादव, चेतन यादव, दीपक यादव, सुरेश यादव, घनश्याम यादव, दयाराम यादव, संतु राम यादव, अवध राम यादव, सदाराम यादव, मनाराम, रघुवर यादव, राम सिंह, अशोक यादव, हरचंद यादव, श्याम लाल, नरेश यादव, सुखराम यादव, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे
फोटो:- यादव समाज द्वारा देवउठनी का पर्व मनाया गया।
मैनपुर में यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर देवउठनी का पर्व मनाया
