प्रांतीय वॉच

पराली को जलाने से बचाए,पैरा को गौठानों में करें दान : केलक्टर

Share this
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज राजस्व विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा किए है। उन्होंने आज जिला पंचायत सभागार में पहले सत्र में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों के साथ एवं दूसरे सत्र में पंचायत एवं कृषि,खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किये है। उन्होंने बैठक में कहा की किसानों का अधिकांश धान कट गया है। जो बचें हुए पैरा है उन्हे जलाएं नही, बल्कि किसान भाई उन्हें अपने नजदीकी गौठानों में दान कर सकतें है।  पैरा को संग्रहण करनें की जिम्मेदारी   ग्राम पंचायत को दी गयी है। उन्होंने आगें कहा कोविड संक्रमण का खतरा बना हुआ है एवं ठंड के मौसम में पराली को जलाने से संक्रमित एवं बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है। साथ ही प्रदूषण बढ़ता है। हम सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन भी करना है। जिसके तहत पराली को जलाना प्रतिबंधित किया गया है। जिले के सभी किसानों से अपील है की आप सभी पराली जलाएं नही। उन्हें निश्चित रूप से  नजदीकी गोठानों में दान करें। साथ ही उन्हें  खाद में बदलने के लिए डी-कंपोजर का भी उपयोग किया जा सकता है।
अधिक संग्रहण पर मिलेगा पुरुस्कार : कलेक्टर ने कहा जिस गाँव के किसान गौठान में अधिक पैरा दान करेंगे उन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे। इसके साथ ही ना केवल किसान बल्कि ग्राम पंचायत, गौठान प्रबंधन समिति एवं जनपद पंचायत सीईओ एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित करनें की योजना बनाई गयी है। इस बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान,उपसंचालक कृषि मोनेश साहू  सहित समस्त जनपद सीईओ एवं कृषि
विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *