रायपुर वॉच

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन पर जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने शोक व्यक्त किया

Share this

रायपुर । गुजरात से राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गांधी परिवार के करीबी रहे अहमद पटेल के निधन पर जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है । अमित ने ट्वीट कर अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। विश्वास ही नही होता कि अब वे हमारे बीच नही रहे । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। अमित जोगी ने कहा कि अहमद पटेल जी के पापा के साथ ही हमारे परिवार से बेहद पुराने और अच्छे संबंध रहे हैं । ऐसे में उनका आकस्मिक निधन हमारे लिए निजी क्षति है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *